
सोशल मीडिया पर छाए हैं दिल्ली में आतंक मचाने वाले गैंगस्टर, फेसबुक- यूट्यूब पर दिखे कारनामें
AajTak
दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर ने वसूली के लिए एक शख्स को फोन किय़ा. फोन पर जब सामने वाले ने पूछा कि आप कौन हैं तो गैंगस्टर ने जवाब दिया- गूगल करके देख लो, मेरे बारे में सब पता चल जाएगा.
दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर ने वसूली के लिए एक शख्स को फोन किय़ा. फोन पर जब सामने वाले ने पूछा कि आप कौन हैं तो गैंगस्टर ने जवाब दिया- गूगल करके देख लो, मेरे बारे में सब पता चल जाएगा. जी हां, कुछ इसी अंदाज में आजकल गैंगस्टर और माफिया लोगों को धमका रहे हैं और धड़ल्ले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. वाट्सएप हो, टि्वटर हो, फेसबुक हो या फिर यूट्यूब हर जगह इन बड़े-बड़े गैंगस्टर के गुर्गे और वह खुद अपने अपराध के किस्से सुनाते दिखाई देंगे. इन गैंगस्टर की अदालत में पेशी हो या फिर पैरोल पर रिहाई, इनका पुलिसिया काफिले के साथ बनाया गया वीडियो वायरल किया जाता है और दिखाया जाता है कि गैंगस्टर ऑफ़ माफिया कितने खतरनाक हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











