
सोशल मीडिया ट्रायल: कोझिकोड में वायरल वीडियो के बाद 42 साल के दीपक की संदिग्ध मौत
AajTak
केरल के कोझिकोड में लोकल यात्री बस का एक वीडियो वायरल होने के बाद 42 साल के दीपक की मौत ने सोशल मीडिया ट्रायल के खतरनाक असर को उजागर किया है, जो सभी के लिए एक सबक है. अब पुलिस इस केस में सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
केरल के कोझिकोड से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया के असर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहां 42 वर्षीय दीपक ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था. दीपक की लाश उसके घर में फंदे से लटकी मिली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया. पुलिस ने इसे अस्वाभाविक मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है.
बस में कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. महिला का दावा था कि भीड़भाड़ वाली बस में दीपक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. वीडियो में दिखाया गया कि दीपक की कोहनी महिला के शरीर से टकरा रही है, जिसे उसने छेड़छाड़ बताया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर दीपक को दोषी ठहराते हुए तीखे कमेंट लिखे गए.
सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएंवायरल वीडियो के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न करार दिया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि बस में भारी भीड़ होने के कारण यह अनजाने में हुआ संपर्क भी हो सकता है. बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर ट्रायल जैसा माहौल बन गया. बिना किसी जांच या पुलिस कार्रवाई के, दीपक को सार्वजनिक रूप से दोषी ठहराया जाने लगा. यही डिजिटल दबाव धीरे-धीरे उस पर भारी पड़ता चला गया.
परिवार का दावा, निर्दोष था दीपक दीपक के परिवार ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. परिजनों का कहना है कि बस में अत्यधिक भीड़ थी और संपर्क पूरी तरह से अनजाने में हुआ. परिवार के मुताबिक, वायरल वीडियो और आरोपों से दीपक बेहद आहत था. वह लगातार कह रहा था कि उसने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन लोग उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे. परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हुई बदनामी ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था.
ऐसे उठाया खौफनाक कदम परिजनों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद दीपक गहरे अवसाद में चला गया था. वह घर में चुप-चुप रहने लगा और खुद को दोषी साबित किए जाने से टूट गया था. परिवार का कहना है कि उस पर समाज और इंटरनेट दोनों का भारी दबाव था. आखिरकार, इसी मानसिक पीड़ा के चलते उसने कथित तौर पर आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लिया. उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.
दीपक की मौत के बाद वीडियो डिलीट दीपक की मौत के बाद महिला ने वह पहला वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया. फिलहाल वह वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है. बताया जा रहा है कि वीडियो डिलीट किए जाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. दीपक की मौत के बाद सवाल उठने लगे कि क्या सोशल मीडिया पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी नहीं थी. यह पहलू अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






