
सोमवार को भी हवा रहेगी जहरीली, बारिश की संभावना नहीं... क्या दिल्ली का प्रदूषण सुधार पाएगा GRAP-4?
AajTak
रविवार के आंकड़े की बात करें तो दिल्ली का AQI रविवार को गंभीर श्रेणी में रहा और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री ऊपर है. IMD के अनुसार, सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. इन दिनों सुबह की शुरुआत भी धुंध के साथ ही हो रही है, पूरे दिन दिल्लीवासियों को आंखों में जलन महसूस हो रही है और कुछ लोग सांस लेने के लिए भी तकलीफ का सामना कर रहे हैं. रविवार के आंकड़े की बात करें तो दिल्ली का AQI रविवार को गंभीर श्रेणी में रहा और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री ऊपर है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 था.
बताते चलें कि सोमवार को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि IMD ने शहर में बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है, जिससे वायु प्रदूषकों को कम करके AQI में सुधार हो सके. IMD के अनुसार, सोमवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी के कारण शहर का AQI शनिवार शाम 4 बजे 415 से बढ़कर रविवार दोपहर 3 बजे 463 हो गया.
GRAP का चौथा चरण लागू
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खराब होते हालात को देखते हुए GRAP का चौथा चरण लागू कर दिया गया है. इससे पहले गुरुवार (2 नवंबर) को ग्रैप की तीसरी स्टेज लागू की गई थी.
GRAP-4 में इन कामों पर सख्त पाबंदियां
GRAP-4 स्टेज में दिल्ली में सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों और चार पहिया कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर बैन लगाने का आदेश जारी किया गया है. GRAP के चौथे चरण के तहत अन्य राज्यों से केवल CNG, इलेक्ट्रिक और बीएस-छह मानकों का पालन करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत है. वहीं, जरूरी सेवाओं में शामिल वाहनों को इससे छूट दी गई है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







