
सोमनाथ में आज पार्वती मंदिर का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, कई प्रोेजेक्ट्स की भी देंगे सौगात
AajTak
पीएम मोदी मंदिर के शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर परिसर में बनाए गए सैरगाह का भी लोकार्पण करेंगे. सोमनाथ मंदिर के ठीक पास में स्थित देवी अहिल्याबाई मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया गया है, इस मंदिर को भी प्रधानमंत्री देश को समर्पित करेंगे. इस मंदिर के पुनर्विकास में 3.5 करोड़ रु खर्च किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अगस्त को गुजरात के लोगों को कई तोहफे देंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमानाथ मंदिर में 5 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पार्वती मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे. ये मंदिर 30 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











