
'सोनिया गांधी बोलीं- आई एम सॉरी अमरिंदर', कैप्टन ने सुनाई उस फोन कॉल की पूरी कहानी
AajTak
कैप्टन ने दावा किया कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर उनसे 'आई एम सॉरी अमरिंदर' कहा, जब उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही. कैप्टन ने बताया कि इस्तीफा देने से पहले उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात हुई थी.
पंजाब के अहम सियासी घटनाक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया. पंजाब में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर नाराज कैप्टन अमरिंदर ने इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर उनसे 'आई एम सॉरी अमरिंदर' कहा, जब उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही. कैप्टन ने बताया कि इस्तीफा देने से पहले उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात हुई थी. 'I am sorry Amarinder', said Congress President Sonia Gandhi after I spoke with her over my resignation, this morning: Amarinder Singh after resigning as Punjab Chief Minister pic.twitter.com/ESYXKPOHJO

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









