
सोनिया गांधी ने संसद ग्रुप का किया गठन, लोकसभा में कांग्रेस के पार्टी नेता बने रहेंगे अधीर रंजन चौधरी
Zee News
कांग्रेस सदर सोनिया गांधी ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सेशन से पहले पार्टी के प्रभावी कामकाज के लिए दोनों सदनों के लिए पार्टी के संसद ग्रुप्स का दोबारा गठन किया है.
नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के ओहदे को लेकर गुजिश्ता एक माह से चले आ रहे तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है. सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को फिर से लोकसभा में पार्टी के नेता के तौर पर चुन लिया है. कांग्रेस सदर सोनिया गांधी ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सेशन से पहले पार्टी के प्रभावी कामकाज के लिए दोनों सदनों के लिए पार्टी के संसद ग्रुप्स का दोबारा गठन किया है. इसमें उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के ओहदे में कोई तब्दीली नहीं की है. कांग्रेस संसदीय दल के सदर के तौर पर सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को एक चिट्ठी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि, मैंने संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के प्रभावी कामकाज में सहूलत बनाने और उसे यकीनी करने के लिए संसद के पार्टी ग्रुप्स का दोबारा गठन करने का फैसला लिया है. लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के नेता लोकसभा में कांग्रेस पार्टी क ग्रुप में अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, के. सुरेश, मनिकम टैगोर, शशि थरूर और रवनीत बिट्टू शामिल हैं. राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम और के.सी. वेणुगोपाल सरकार के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करेंगे. चिट्ठी में कहा गया है कि वे सत्र के दौरान मुसलसल तौर पर आपस से मिलेंगे और बाद में जब भी जरूरत होगी तो, खड़गे को संयुक्त बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है. दीगर विपक्षी दलों के साथ समन्वय का जिम्मा राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया गया है क्योंकि पार्टी सरकार को घेरने के लिए सदन में संयुक्त विपक्षी रणनीति चाहती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









