
सोनाली फोगाट: PA ने 12 हजार में खरीदा ड्रग्स, पानी में मिलाकर पिलाया, 'केस फाइल' में खुले सारे राज
AajTak
सोनाली फोगाट की हत्या और ड्रग्स केस में अंजुना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने कंप्लेंट कॉपी बनाई है. ताकि अगर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, तो पुलिस इस केस से जुड़ी सारी डिटेल सीबीआई को हैंडओवर कर सके. इसमें सारे सबूत, गवाहों के बयान, फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है.
बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने पूरी रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में ड्रग्स, मौत की साजिश से लेकर गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी को दर्ज किया गया है. इसमें बताया गया है कि कब सोनाली फोगाट गोवा पहुंचीं. इसके बाद कैसे सुधीर और सुखबिंदर ने सोनाली को ड्रग्स दिया और कैसे सोनाली की मौत हुई, उसके बाद कैसे कर्लीज क्लब (curlies club) से ड्रग बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
सोनाली फोगाट की हत्या और ड्रग्स केस में अंजुना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने कंप्लेंट कॉपी बनाई है. ताकि अगर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, तो पुलिस इस केस से जुड़ी सारी डिटेल सीबीआई को हैंडओवर कर सके. इसमें सारे सबूत, गवाहों के बयान, फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे कर्लिस क्लब के लेडीज टॉयलेट के फ्लैश बॉक्स में ड्रग्स को एक बिसलरी की बोतल में छिपा कर रखा गया था.
क्या क्या बताया पुलिस ने?
कब गोवा पहुंचीं सोनाली?
पुलिस की कंप्लेंट कॉपी के मुताबिक, सोनाली फोगाट सुधीर पाल सांगवान और सुखविंदर के साथ 22 अगस्त को फ्लाइट से गोवा पहुंची थीं. यहां वे नार्थ गोवा के द ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में रुकी थीं. रिसोर्ट से वे करीब 10 बजे के बाद कर्लिस क्लब पहुंची. सांगवान और सुखविंदर भी उनके साथ थे.
कैसे हुई मौत?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











