
सोनाली फोगाट केस: आरोपी सुखविंदर कैसा इंसान, क्या कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड भी? ये बोले गांववाले
AajTak
सोनाली फोगाट मामले में आरोपी सुखविंदर के बारे में ज्यादा जानने के लिए आजतक की टीम उसके गांव पहुंची. गांव वालों ने अपने बयान में सुखविंदर को एक शरीफ इंसान बताया है. यहां तक कहा गया है कि सुखविंदर को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. उसे न्याय जरूर मिलेगा, पुलिस को उसे छोड़ना पड़ेगा.
सोनाली फोगाट मामले में पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर को आरोपी माना है. पूछताछ के बाद दोनों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. अब आजतक की टीम सुखविंदर सांगवान के गांव पहुंची है, जानने का प्रयास रहा है कि आखिर इस सुखविंदर का बैकग्राउंड क्या है, उसका परिवार क्या करता है, इस मामले के बारे में उनकी क्या राय है.
कौन है सुखविंदर सांगवान?
आरोपी सुखविंदर सांगवान चरखी दादरी के गांव मंदोला का निवासी है. पिता खेती बाड़ी करते हैं और मां गृहिणी हैं. घर में एक बूढ़ी दादी हैं. सुखविंद के गांव वाले ये मानने को तैयार नहीं हैं कि सोनाली फोगाट की मौत में उसका हाथ है. वे इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं. ग्रामीणों की मानें तो सुखविंदर शरीफ और नेक इंसान है. उसे साजिश के तहत फंसाने का काम हो रहा है. गांव वालों को पूरा भरोसा है कि सुखविंदर के साथ न्याय होगा, उसे जल्द ही छोड़ दिया जाएगा.
सोनाली मामले के साथ कैसे जुड़े?
वैसे गोपाल कांडा के साथ सुखविंदर के अच्छे संबंध रहे हैं और उनके साथ वो चुनाव प्रचार में जाता रहा है. लेकिन सोनाली मामले में गांव वाले सुखविंदर को अपनी तरफ से क्लीन चिट देने का काम कर रहे हैं. लेकिन पुलिस को जो सबूत मिल रहे हैं वो दोनों सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ जा रहे हैं. सोनाली को ड्रग्स देने की बात हुई है, उन्हें जबरन नशीला पदार्थ देने का दावा हुआ है, पूछताछ में इस बात को कबूल भी कर लिया गया है. इसी वजह से इस मामले में दोनों सुधीर और सुखविंदर की मुसीबत काफी बढ़ चुकी है.
पुलिस की ड्रग्स वाली थ्योरी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











