
सोनाली फोगाट केस: आज हिसार जाएगी गोवा पुलिस, हरियाणा सरकार ने मांगी CBI जांच
AajTak
सोनाली फोगाट 22 अगस्त को अपने पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ गोवा गई थीं. वहां रात में सोनाली की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. सुबह पीए सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली की मौत को हार्टअटैक बताया. हालांकि, जांच के बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. पीए सुधीर और सुखविंदर ने रात में क्लब में सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया.
BJP लीडर और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. इस पूरी घटना की जांच कर रही गोवा पुलिस की एक टीम मंगलवार को हरियाणा के हिसार जाएगी. गोवा पुलिस सोनाली केस में तह तक जाना चाहती है. पुलिस का कहना है कि सोनाली के जुड़े लोगों से भी महत्वपूर्ण इनपुट मिल सकते हैं. ऐसे में उनसे भी जानकारी लेना जरूरी है. वहीं, सोमवार को बेटी यशोधरा ने मां सोनाली की अस्थियों का विसर्जन कर दिया है.
बता दें कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को अपने पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ गोवा गई थीं. वहां रात में सोनाली की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. सुबह पीए सुधीर और सुखविंदर ने सोनाली की मौत को हार्टअटैक बताया. हालांकि, जांच के बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. पीए सुधीर और सुखविंदर ने रात में क्लब में सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया. इसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली को अंदरुनी चोटें भी पाई गईं. फिलहाल, मामले में पुलिस ने सुधीर, सुखविंदर, ड्रग्स पैडलर और क्लब के मालिक को अरेस्ट कर लिया है.
हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच के लिए चिट्ठी लिखी
इस मामले में पुलिस शुरू से साजिश के तहत हत्या के आरोप लगा रहे हैं. दो दिन पहले सोनाली के परिजन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. सोमवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि परिवार के पत्र के आधार पर हरियाणा सरकार ने गोवा के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. इसमें हमने आग्रह किया है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए.
विज बोले- गोवा पुलिस का जांच में पूरा सहयोग करेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











