
सोचकर उल्टी आती है, मेरा टूथपेस्ट… सास पर भड़का शख्स, ट्रिप के बीच छोड़ा परिवार
AajTak
सोशल मीडिया पर एक ऐसी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक दामाद अपनी सास के उसके टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने पर इतना नाराज हो गया. नाराजगी इतनी कि वह अपने परिवार को ट्रिप पर अकेला छोड़कर घर लौट आया.
रिश्तों में बिखराव आने की कई वजह हो सकती हैं. मन-मुटाव से लेकर नाराजगी, रूठना और फिर मनाना, ये रिश्तों निभाने वाले को हर फेज़ से गुजरना पड़ता है. कई बार इसकी वजह जायज भी होती है, कई बार इसकी वजह गैर-वाजिब भी होती है. लेकिन क्या हो जब पारिवारिक झगड़े की वजह एक टूथपेस्ट बन जाए?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक दामाद अपनी सास के उसके टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने पर इतना नाराज हो गया. नाराजगी इतनी कि वह अपने परिवार को ट्रिप पर अकेला छोड़कर घर लौट आया.
इटली के वेनिस में छुट्टियां मनाने निकला था परिवार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर उसने इस पूरी घटना का जिक्र किया. शख्स ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ इटली के वेनिस में छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे थे. वेनिस जैसे रोमांटिक शहर में छुट्टियां बिताना उसकी पत्नी का हमेशा से ख्वाब रहा है, और यह ख्वाब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला था.
फिर हुई सास की एंंट्री
उसका परिवार वेनिस जाने की तैयारी कर रहा था, और इसी बीच उसकी सास भी ट्रिप पर चलने के लिए राजी हो गईं. लेकिन मैं नहीं चाहता था कि मेरी सास भी इस ट्रिप पर जाएं, लेकिन पत्नी की मर्जी के आगे मैंने हार मान ली.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










