
सोकर उठी और बदल गई 'भाषा', अजीब बीमारी से परेशान महिला, डॉक्टर हैरान
AajTak
वेरिटी वेंट नाम की महिला एक रात माइग्रेन से परेशान होकर जल्दी सो गई थींं.लेकिन जब वह उठीं तो उनका एक्सेंट यानी बातचीत का लहजा पूरी तरह से बदल चुका था. महिला के परेशान होकर डॉक्टर के पास गई तो वे भी हैरान रह गए.
दुनिया में लोगों को एक से एक अजीब मेडिकल कंडीशन का सामना करना पड़ता है. कई बार तो डॉक्टर भी इससे हैरान रह जाते हैं. हाल में इंग्लैंड के स्टैफ़र्डशायर की 26 साल की वेरिटी वेंट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जिससे एक रात में उनकी जिंदगी ही बदल गई.
एक रात में बदल गई जिंदगी बीते साल माइग्रेन से परेशान होकर वेरिटी वेंट एक रात जल्दी सो गई थी.लेकिन जब वह उठीं तो उनका एक्सेंट यानी बातचीत का लहजा पूरी तरह से बदल चुका था . वह अपने आप जिओर्डी लहजे में बात करने लगी थी. ये वो एक्सेंट है जो कि नॉर्थ ईस्ट इंग्लैंड में बोला जाता है जबकि वेरिटी बचपन से मिडलैंड्स के एक्सेंट के साथ पली बढ़ी हैं. वह पहले से ही फंक्शनल न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर (एफएनडी) के कारण होने वाले लक्षणों से जूझ रही थीं. 2022 में उन्हें इसके बारे में पता चला था.
इस बार जो हुआ उससे मैं डर गई
एफएनडी शरीर में 'चिकित्सकीय रूप से अस्पष्ट' लक्षणों के लिए दिया गया नाम है जो नर्वस सिस्टम में समस्याओं के कारण होते हैं, लेकिन ये किसी दिमागी बीमारी के कारण नहीं होते हैं. अक्टूबर 2023 में दौरे और माइग्रेन से जूझते हुए काम से बाहर रहने के दौरान, वेरिटी ने सिरदर्द से राहत पाने के लिए नींद ली थी जिसके बाद ये सब हुआ.
वेरिटी ने कहा, "कुछ घंटों के बाद जब मैं उठी तो मेरी बोली अस्पष्ट थी, ये कई बार होता था लेकिन पांच मिनट के बाद वह ठीक हो जाता था. लेकिन इस बार मैं डर गई थी. मैं तुरंत डॉक्टरों के पास गयी और चूंकि वे पहले से ही मेरे एफएनडी के बारे में जानते थे, इसलिए उन्हें पता था कि यह हमेशा के स्ट्रोक के बजाय कुछ और था. डॉक्टर बहुत हैरान थी और जब मैंने पूछा कि क्या करना चाहिए, तो उसने कहा कि उसने इसके बारे में पहले सुना था लेकिन कभी देखा नहीं, और उन्होंने उनके क्लीनिक से निकलकर अस्पताल जाने को कहा.
डॉक्टर बोले ये 'फोरन एक्सेंट सिंड्रोम' का मामला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










