
'सॉरी बेटा, परिवार का ख्याल रखना..' वीडियो कॉल पर बेटे से कही ये बात, फिर कारोबारी ने सी लिंक से कूदकर दे दी जान
AajTak
मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार की दोपहर 3:15 बजे हुई थी. भावेश नागिन सेठ ने टोल प्लाजा पर एक मोटर चालक से लिफ्ट मांगी और दावा किया कि उसकी कार खराब हो गई है. लेकिन इसके बाद वह बीच रास्ते में ही मोटरसाइकिल से उतर गया था.
मुंबई में एक कारोबारी ने पहले अपने 22 वर्षीय बेटे को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया और उसे सॉरी बोला. इसके बाद उस शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक (BWSL) से समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बारे में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी.
मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में पीटीआई को बताया कि घाटकोपर निवासी भावेश नागिन सेठ (56) ने शायद आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है. घटना के बाद एक नोट मिला है, जिसमें सेठ ने अपने बेटे को संबोधित करते हुए लिखा है, 'सॉरी बेटा, मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं. परिवार का ख्याल रखना'.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि यह घटना बुधवार की दोपहर 3:15 बजे हुई थी. भावेश नागिन सेठ ने टोल प्लाजा पर एक मोटर चालक से लिफ्ट मांगी और दावा किया कि उसकी कार खराब हो गई है. लेकिन इसके बाद वह बीच रास्ते में ही मोटरसाइकिल से उतर गया.
पुलिस अफसर के मुताबिक, उसने अपने बेटे को वहां से वीडियो कॉल किया और उसे अपनी जान देने की योजना के बारे में बताया. इसके बाद भावेश सेठ ने समुद्र में छलांग लगा दी. इस बात की जानकारी उसके बेटे ने खुद पुलिस को दी. तब जाकर तीन घंटे बाद भावेश की लाश को समुद्र से निकाला गया.
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











