
सैफ का हमलावर घटना के पहले और बाद में कहां-कहां गया, क्या करता रहा? पुलिस पूछताछ से निकली पूरी Timeline
AajTak
सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस कस्टडी में है. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 16 जनवरी को सैफ पर हमला करने वाला आरोपी घटना के दिन सुबह 7 बजे तक बांद्रा में ही था और वह बस स्टॉप पर सोया था. उसके बैग से पुलिस को कई चीजें मिली हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस कस्टडी में है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद आरोपी शहजाद को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया गया. आरोपी को रात में सांताक्रूज लॉक-अप में रखा गया. अब उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और हर दिन आरोपी को लेकर नई जानकारी जुटा रही है. अब सैफ के हमलावर को लेकर कुछ नई अपडेट सामने आई हैं.
हमले की सुबह कहां था आरोपी?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी घटना के दिन सुबह 7 बजे तक बांद्रा में ही था और वह वहीं बस स्टॉप पर सोया था. पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद, जो बांग्लादेशी नागरिक है, वो अवैध रूप से भारत में घुसा था. उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से ही बांद्रा में स्थित सैफ अली खान के घर में घुसा था.
पुलिस अधिकारी ने कहा- सैफ अली खान पर हमला करने के बाद आरोपी 16 जनवरी की सुबह सात बजे तक बांद्रा पश्चिम में पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोता रहा. बाद में वो ट्रेन में सवार होकर वर्ली पहुंचा था.
सैफ के घर में कैसे घुसा आरोपी?
अधिकारी ने आगे कहा- जांच में पाया गया है कि आरोपी सीढ़ियों से बिल्डिंग की सातवीं-आठवीं मंजिल तक गया था, फिर वो डक्ट एरिया में घुसा. इसके बाद पाइप के जरिए वो 12वीं मंजिल पर चढ़ा और फिर बाथरूम की खिड़की के जरिए उसने सैफ अली खान के फ्लैट में एंट्री की. जब वो बाथरूम से बाहर निकला तो उसे एक्टर के स्टाफ ने देख लिया, जिसके बाद पूरी घटना शुरू हुई और उसने सैफ पर हमला कर दिया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








