
'सेल्फीबाजी' पड़ी पर्यटकों को महंगी, हुआ कुछ ऐसा कि थर-थर कांपने लगे घुमक्कड़
AajTak
सेल्फी का शौक कभी कभी कैसे जानलेवा साबित हो जाता है? अगर इसे समझना हो तो हम वेनिस का रुख कर सकते हैं. यहां सेल्फी के चक्कर में एक गोंडोला बोट पलट गई और पर्यटकों का एक समूह वेनिस नहर में गिर गया.
फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर सेल्फी की बहार है. सोशल मीडिया पर इंस्टेंट फेम के कारण जैसा माहौल तैयार हुआ है, इंसान एक अच्छी सेल्फी के लिए कुछ भी करने को तैयार है. वो नियमों की भी अनदेखी कर देता है. ऐसी स्थिति में क्या होता है? अगर उसे समझना हो तो हम वेनिस का रुख कर सकते हैं. जहां सेल्फी के चक्कर में एक गोंडोला बोट पलट गई और पर्यटकों का एक समूह वेनिस नहर में गिर गया.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, जब गोंडोलियर एक पुल के नीचे से गुज़रने की कोशिश कर रहा था, तो उसने गोंडोला बोट पर बैठने वाले लोगों से स्थिर रहने के लिए कहा.लोग सेल्फी ले रहे थे इसलिए उन्होंने गोंडोलियर की बातों पर कान नहीं दिए. वार्निंग के बावजूद बोट में सेल्फी लेते लोगों का सारा भार एक तरफ हुआ और वो ठंडी नहर में पलट गई.
राहत बचाव गोंडोलियर के लिए भी आसान नहीं था. लोगों को किनारे पर लाने के लिए गोंडोलियर ने भी बार बार ठंडी नहर में गोता लगाया और एक-एक कर लोगों को बचाया.
राहगीरों ने इस हादसे का वीडियो भी बनाया है जो टिक टॉक समेत अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब तेजी के साथ शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो फुटेज में भीगे और ठंड से कांपते हुए लोगों को देखा जा सकता है.
वेनेज़िया नॉन ई डिज़नीलैंड (वेनिस डिज़नीलैंड नहीं है) नाम के सोशल मीडिया अकाउंट ने कहा है कि समूह को ठंड से बचने के लिए 'गर्म जगह' पर रखा गया है. वहीं ये भी कहा गया है कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है.
बताते चलें कि वेनिस में लगातार ये शिकायतें मिल रही थीं कि यहां ज्यादा पर्यटक आते हैं. कहा यही जा रहा है कि चाहे वो छुट्टियों पर आए लोग हों या फिर क्रूज़ शिप डेट्रिपर्स ये साल के ज्यादातर समय वेनिस को पैक किये रहते हैं जिस कारण आम लोगों तक को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










