
सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम को बढ़ावा देगी पंजाब सरकार, मोहाली में बनेगा डेडिकेटेड पार्क
AajTak
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पंजाब को तीव्र आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरकार राज्य में मजबूत सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक में सेमीकंडक्टर चिप के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अनिवार्य हिस्सा है.
उन्होंने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर बुनियादी बदलावों से लेकर उन्नत तकनीकों तक की कार्यशीलता की विशाल श्रृंखला को सक्षम बनाते हैं. मुख्यमंत्री मान ने सेमीकंडक्टर उद्योग की विशाल संभावनाओं को उजागर करते हुए कहा कि यह उद्योग वर्तमान समय में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 20 से 23 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर के साथ योगदान दे रहा है.
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार की खिलाड़ियों को सौगात, 8 साल से बंद स्पोर्ट्स सेल फिर बहाल, इतने लोगों की होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर उद्योग इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, औद्योगिक ऑटोमेशन, दूरसंचार, एयरोस्पेस एवं रक्षा, ऊर्जा एवं बिजली, चिकित्सा उपकरणों, डेटा सेंटर व क्लाउड कंप्यूटिंग, स्मार्ट डिवाइसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई अन्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से सेमीकंडक्टर के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जिसमें फैब्रिकेशन यूनिट्स, चिप डिज़ाइन, इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन (ई.डी.ए.) सेवाएं और संबंधित क्षेत्रों में क्षमताएं बढ़ रही हैं.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पंजाब को तीव्र आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिसमें मोहाली और इसके आस-पास एक समर्पित सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण, कुशल मानव संसाधन और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे सेमीकंडक्टर निवेश के लिए एक आदर्श स्थल बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: 'पंजाब में 13 हजार अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण होगा', सीएम भगवंत मान का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











