
सेफ्टी को लेकर MARUTI का बड़ा कदम! इस ख़ास फीचर्स से लैस की अपनी सभी कारें
AajTak
Maruti Suzuki ने अपने सभी वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर के साथ अपग्रेड किया है. इसके अलावा कारों को नए रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नियमों के अनुरूप तैयार इंजन से अपडेट किया गया है.
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को एक बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने अपने वाहनों की सेफ्टी और वातावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पूरे व्हीकल लाइन-अप को नए RDE नॉर्म्स के तहत अपडेट किया है. साथ कंपनी ने अपनी सभी कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम (ESC) को जोड़ा है. ये एक बेहद ही ख़ास फीचर है जो कि ड्राइविंग के दौरान चैलेंजिंग कंडिशन में व्हीकल को संतुलित रखने में मदद करता है.
बता दें कि, इससे पहले, मारुति सुजुकी ऑल्टो और वैगनआर मॉडलों में सभी सीटों के लिए ESC और सीट बेल्ट रिमाइंडर (SBR) जैसे फीचर्स नहीं दिए गए थें. जिसके चलते GNCAP क्रैश टेस्ट में भी इन कारों को बेहतर रेटिंग नहीं मिलती थी. अब ऐसा माना जा रहा है कि, नए फीचर्स को जोड़े जाने से कारों की सेफ्टी और भी बेहतर होगी. मारुति सुजुकी ने कहा कि, वो अपने सभी सेग्मेंट जैसे कि, हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी सभी में ESC फीचर को जोड़ रही है.
कैसे फायदेमंद है ESC फीचर:
ESC उस वक्त काम करता है जब कोई कार नियंत्रण खो रहा हो, उस वक्त ये तकनीक अलग-अलग पहियों पर ऑटोमेटिक तरीके से ब्रेक लगाकर और इंजन की पावर को कम करके कार को कंट्रोल करता है. यह सड़क की सतह के साथ ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है और वाहन को नियंत्रित करता है. ईएससी कई तरह की सड़क स्थितियों में बेहद ही उपयोगी साबित होता है, जैसे कि अचानक लेन परिवर्तन, इमरजेंसी ब्रेकिंग या गीली या फिसलन वाली सड़कों पर ड्राइव करने के दौरान. यह फीचर स्पिन आउट के कारण आपकी कार पर कंट्रोल खोने से बचाने में आपकी मदद करती है. कुछ मामलों में ये फीचर कार के रोलओवर में होने के जोखिम को भी काफी कम कर देता है.
सेफ्टी अपडेट के अलावा, मारुति सुजुकी ने अपने व्हीकल लाइन-अप को नए भारत स्टेज 6 फेज II उत्सर्जन नियमों के अनुसार अपडेट कर दिया है, जो कि नए रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नियमों के अनुरूप हैं और E20 फ्यूल कंप्लायंट हैं. इससे ये साफ है कि, मारुति सुजुकी की कारें अब एडवांस ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) सिस्टम से लैस हैं, जो कि रियल टाइम में वाहन के इमिशन कंट्रोल सिस्टम की लगातार निगरानी करता है.
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी सी. वी. रमन ने कहा, हम हमेशा अपने वाहनों से उत्सर्जन को कम करने के लिए नए और नए तरीके खोज रहे हैं. चाहे वह एडवांस डुअल जेट, डुअल वीवीटी तकनीक, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड या इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम हो. हम लगातार इस प्रयास में हैं ताकि हमारे वाहनों से होने वाला उत्सर्जन कम से कम हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










