
सेनेगल में भीषण सड़क हादसा, 40 की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक
AajTak
अफ्रीकी देश सेनेगल में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 78 लोग घायल हो गए हैं. राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है.
अफ्रीकी देश सेनेगल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. सेनेगल में दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 78 लोग घायल हो गए. सेनेगल सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. हादसा सेंट्रल सेनेगल के कैफरीन में राष्ट्रीय रोड नंबर एक पर सुबह-सुबह की बताई जा रही है.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक सेंट्रल के कैफरीन में रविवार की भोर में करीब 3 बजकर 15 मिनट पर कैफरीन में ये हादसा हुआ. बताया जाता है कि कैफरीन में राष्ट्रीय रोड नंबर एक पर दो बसों की टक्कर हो गई. दो बसों की टक्कर के बाद रोड से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर से रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया.
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने 40 लोगों को मृत घोषित कर दिया. अन्य 78 घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है. बस मॉरिटानिया की सीमा के करीब स्थित रोसो शहर की ओर जा रही थी.
बताया जाता है कि बस कैफरीन में गनीबी गांव के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही एक बस से जा भिड़ी. इस बस में 60 लोगों के बैठने की क्षमता थी. हादसे के वक्त बस में कितने लोग सवार थे, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की वजह एक बस का टायर फटना बताया जा रहा है.
हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. गनीबी गांव के पास हुए इस बस हादसे में घायल हुए यात्रियों का उपचार कैफरीन के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.
कैफरीन की पुलिस और फायर ब्रिगेड के मुताबिक हादसे के बाद दोनों बसों को सड़क से हटा लिया गया है. पुलिस का दावा है कि राष्ट्रीय रोड नंबर एक पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद आवागमन शुरू करा दिया गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








