
सेना से हुए रिटायर तो बेटी संग शुरू की पढ़ाई, एग्जाम क्लियर कर दोनों बन गए लेखपाल
AajTak
यूपी के सुल्तानपुर में पिता और बेटी का एक साथ लेखपाल के पद पर चयन हुआ है. पिता जहां सेना से रिटायर्ड होकर इस जॉब में गए हैं, वहीं बेटी ने पहले प्रयास में ही बाजी मारी है.
यूपी के सुल्तानपुर जिले में का एक परिवार सुर्खियों में है. इस परिवार को दोहरी खुशी मिली है. दरअसल, घर में पिता और बेटी का एक साथ लेखपाल के पद पर चयन हुआ है. जिसके चलते परिवार में खुशी की लहर है. इलाके में उनकी सफलता की चर्चा हो रही है. लोग पिता-बेटी की जोड़ी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
बता दें कि पिता सेना से रिटायर्ड हैं. लेखपाल का एग्जाम क्लियर कर अब वो नई नौकरी की शुरुआत करेंगे. वहीं, बेटी ने पहले प्रयास में ही बाजी मारी है. पिता और बेटी का एकसाथ लेखपाल के पद पर चयन हुआ है. परिजनों के मुताबिक, इससे वे बेहद खुश हैं और उनके लिए ये बड़ी बात है.
मामला बल्दीराय तहसील अंतर्गत उमरा पूरे जवाहर तिवारी गांव का है. जहां के रहने वाले रवींद्र त्रिपाठी 2019 में सेना से रिटायर्ड हुए थे. सैनिक के पद से सेवानिवृत के बाद उन्होंने घर बैठना मुनासिब नहीं समझा और अपनी बेटी प्रिया त्रिपाठी के साथ मिलकर पढ़ाई शुरू कर दी.
पिता और बेटी ने साथ-साथ की थी पढ़ाई
पिता रवींद्र त्रिपाठी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) का प्रशिक्षण लिया तो बेटी प्रिया त्रिपाठी ने डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) किया. फिर दोनों ने लखनऊ में राजस्व लेखपाल की परीक्षा दी. जब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती का रिजल्ट आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. क्योंकि, रवींद्र और प्रिया दोनों ही एग्जाम में पास हो गए थे.
अपनी इस सफलता पर पिता और बेटी दोनों बेहद खुश हैं. परिजन भी उन्हें नौकरी पर जाते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. किसी ने भी नहीं सोचा था कि उम्र के इस पड़ाव में आकर पिता अपनी बेटी संग नौकरी करेंगे. वो भी एक ही विभाग में.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











