सेना से जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट क्यों भेजी? सीमा हैदर ने इन 7 बड़े सवालों के दिए ये जवाब
AajTak
पाकिस्तान के कराची से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की कथित लव स्टोरी शक के घेरे में है. एटीएस ने भी सीमा और सचिन से पूछताछ की है. हालांकि बताया जा रहा है कि अभी तक सीमा के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. इस बीच सीमा से आजतक ने भी बातचीत की. उससे 7 बड़े सवाल पूछे गए, जिनके सीमा ने जवाब भी दिए.
सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध इलाके से अपना घर-बार बेचकर इश्क में भारत आ गई. इसके बाद उसने अपने पति गुलाम हैदर को लेकर तमाम दावे किए कि वो उसके साथ मारपीट करता था. पाकिस्तान में महिलाओं की हालत को लेकर भी उसने कई बातें कहीं. सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. इन सबके केंद्र में है भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल. वही मुल्क जिसको सीमा हैदर ने भारत में आसानी से घुसने के लिए रास्ता बनाया.
सीमा ने कभी दावा किया कि नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की तो कभी कहा कि होटल में शादी की. आजतक की टीम ने नेपाल के चप्पे-चप्पे पर सीमा हैदर को लेकर जानकारी जुटाई. कैसे वो नेपाल पहुंची. नेपाल में उसने कहां-कहां झूठ का आसरा लिया और कैसे आसान तरीके से भारत पहुंच गई.
सीमा और सचिन ने दावा किया है कि दोनों ने काठमांडो के पशुपति नाथ मंदिर परिसर में स्थित गुएश्वरी मंदिर में शादी की. आजतक अपनी जांच मुहिम के तहत इस मदिर में भी पहुंचा. यहां सीमा और सचिन का ब्योरा नहीं मिला . यहां एक बोर्ड भी लगा था कि सिर्फ हिंदुओं को एंट्री मिलती है. सवाल ये है कि क्या यहां सीमा ने अपनी पहचान छुपाई?
नेपाल में आजतक की तफ्तीश से साफ हो गया कि सीमा हैदर ने वहां बार-बार झूठ का सहारा लिया और ढीली सुरक्षा का फायदा उठाकर भारत में दाखिल हो गई. सीमा 4 बच्चों को लेकर अवैध रूप से नेपाल से भारत की सीमा में दाखिल हुई. अब सीमा भारत में रहेगी, या उसे पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाएगा, ये भारतीय कानून को तय करना है. लेकिन साफ पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार कर रही है.
सीमा कह रही है वो पाकिस्तान नहीं जाएगी. अगर जाना ही पड़ा तो उसकी अर्थी पाकिस्तान जाएगी. एटीएस की पूछताछ के बाद आजतक ने भी सीमा से सवाल किए और ये जानने की कोशिश की सीमा के मन में आखिर चल क्या रहा है. सीमा से कुल 7 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब भी सीमा ने दिए. पढ़ें सीमा से किए गए सवाल और उनके जवाब-
सवाल 1- एटीएस ने आपसे क्या पूछा, कौन सी ऐसी बात जिसपर उनको सबसे ज़्यादा शक था?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










