
सेना के जवानों पर नागरिकों से दुर्व्यवहार मामले में जांच का आदेश, PDP ने प्रोफेसर पर हमला करने का लगाया था आरोप
AajTak
सेना ने एक आधिकारिक ने बयान में कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार रोके जाने पर व्यक्तियों ने सैनिकों के हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके कारण उनके साथ हाथापाई हुई. सेना ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यदि कोई भी कदाचार का दोषी पाया गया तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए चलाए सर्च ऑपरेशन के दौरान सैनिकों द्वारा नागरिकों के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया था. अब सेना ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिए हैं.
ये घटना कथित तौर पर उस वक्त हुई जब सेना की एक टीम संवेदनशील इलाके में एक वाहन में आतंकवादियों की संभावित एक्टिविटी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
सेना ने एक आधिकारिक ने बयान में कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार रोके जाने पर व्यक्तियों ने सैनिकों के हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके कारण उनके साथ हाथापाई हुई.
'दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई'
सेना ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यदि कोई भी कदाचार का दोषी पाया गया तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बयान में कहा गया, 'भारतीय सेना आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन में व्यावसायिकता और अनुशासन के उच्चतम मानकों को कायम रखने में दृढ़ है.'

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











