
सेट पर लेट आने के लिए हुए बदनाम, गर्दिश में स्टारडम, गोविंदा बोले- इससे गुजरना पड़ता है
AajTak
एक्टर गोविंदा पर कई बार बात की जाती है कि वो छोटे-मोटे इवेंट्स में नाचते हैं. उनका स्टारडम खत्म हो चुका है. गोविंदा के अफेयर की भी खबरें उड़ी हैं, जिससे उनके चरित्र पर दाग लगाने की कोशिश हुई. अब गोविंदा ने इन सभी बातों पर रिएक्ट किया है.
90 में सुपरस्टार रहे गोविंदा आज अचानक कहीं खो से गए हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. पिछले 6 साल में गोविंदा की एक भी फिल्म थिएटर्स में नहीं लगी है. ये मोमेंट उनके फैंस के लिए काफी निराश करने वाला है. बीते कुछ वक्त से गोविंदा को लेकर कई बातें कही जा रही हैं.
गोविंदा को कुछ दिन पहले छोटे इवेंट्स में नाचते-गाते देखा गया था. ये देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे. इसके अलावा गोविंदा अपने अफेयर की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी ये बात कह चुकी हैं कि अगर एक्टर का अफेयर हुआ, तो वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. गोविंदा को लेकर कई अफवाहें उड़ाई गईं, जिससे उनके चरित्र पर भी दाग लगे.
अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोले गोविंदा?
अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में गोविंदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर का कहना है कि वो जिस प्रोफेशन में हैं, उसमें किसी पर दाग लगाना बेहद आम बात है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कोई भी बेदाग वाला नहीं हो सकता. गोविंदा ने इसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का नाम लिया है.
गोविंदा कहते हैं, 'इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? पागल हो क्या? जिसका नाम बिल्कुल साफ-सुथरा हो, वो तो सबसे खतरनाक इंसान होता है. जिसे लोग बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, तो उससे डरते भी हैं. एक्सक्यूज मी! ये सब क्वालिटी की वजह से भी हो सकता है, जैसे वो टाइम पर आता है, दिल का अच्छा है, वरना. ये तय है कि उनका नाम खराब हो जाएगा.'
'कभी-कभी ये बातें हद से ज्यादा हो जाती हैं. देखो, इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को किसी ना किसी समय बाहर निकाल दिया जाता है और बदनाम कर दिया जाता है. देखो लेजेंडरी अमिताभ बच्चन को, वो फिल्म इंडस्ट्री में परफेक्ट एक्टर थे ना? लेकिन वो 14-15 साल गायब रहे. क्यों? क्या वो शूट पर टाइम पर नहीं पहुंचते थे? राजेश खन्ना को देखो. करियर के बीच में ही एक पूरा ग्रुप बोलने लगा कि नहीं ये अच्छा नहीं, ये गलत है, वो गलत है, वो अजीब लगता है. फिर क्यों? ये एक फेज है जो गुजरना पड़ता है. इससे कैसे बाहर निकलते हो, यही खेल है.''

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












