
सेट पर लेट आते थे गोविंदा, शक्ति कपूर ने गिनाई थीं एक्टर की बुरी आदतें, जब बोले- इनसिक्योरिटी...
AajTak
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के सेट पर लेट आने के कई सारे किस्से और कहानियां लोगों ने सुनी हैं. लेकिन कुछ सालों पहले एक्टर शक्ति कपूर ने गोविंदा की आदतों में आए बदलाव पर बात की थी. साल 2019 में गोविंदा की एक फिल्म आई थी, जिसके सेट पर गोविंदा समय से पहले पहुंचत जाते थे.
80-90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा, आज एक अच्छी फिल्म में काम करने के लिए जूझ रहे हैं. जहां उनकी फिल्में एक वक्त पर रिलीज होते ही हिट हो जाती थीं, वहीं आज वो बड़े पर्दे से गायब हैं. फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं.
'गोविंदा की शूटिंग देखने पहुंचे थे आमिर'
गोविंदा को लोग आज भी उनके टैलेंट और डांस के लिए जानते हैं. गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि शुरुआती दौर में वो सेट पर लेट आया करते थे, लेकिन अपना काम कम समय में पूरा करके ही दूसरी फिल्म के सेट पर जाते थे. वो एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग भी करते थे. बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने गोविंदा के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था जो सुपरस्टार आमिर खान से जुड़ा है.
शक्ति कपूर ने बताया था, 'मुझे याद है एक बार गोविंदा और मैं, हैदराबाद में कव्वाली का सीन शूट कर रहे थे स्टेज पर. वो एक मुकाबले की तरह था, हम दोनों के बीच. मैंने दूर से भीड़ के अंदर एक कोने में खड़ा छोटे कद का लड़का देखा. जब मैंने उसे देखा तो मुझे लगा कि मैंने इसे पहले कहीं देखा है. कुछ देर बाद मैंने ध्यान दिया तो देखा वहां आमिर खान खड़े थे.'
'गोविंदा सेट पर आधे घंटे जल्दी आने लगे हैं'
शक्ति कपूर ने आगे कहा था, 'मैंने आमिर खान से पूछा था कि सर आप यहां क्या कर रहे हैं? कोई इनके लिए कुर्सी और चाय लेकर आओ. उन्होंने कहा था कि मैं यहां सिर्फ ये देखने आया हूं कि कैसे गोविंदा गानों के बोल आसानी से मैच कर लेते हैं और कैसे वो एक ही बारी में लंबा सीन शूट कर लेते हैं. मैं गोविंदा का बहुत बड़ा फैन हूं.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










