
'सेटिंग हो गई है' मैसेज देने के लिए PM मोदी से मिलती हैं ममता, दिलीप घोष के बयान से बवाल
AajTak
एक ओर जहां टीएमसी संसद के मौजूदा सत्र में महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों का जमकर विरोध कर रही है. वहीं ममता सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी से होने वाली उनकी मुलाकात को लेकर तमाम तरह के बयान सामने आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठकों का उपयोग यह संदेश देने के लिए करती हैं कि सेटिंग हो गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बात पर ध्यान देन चाहिए. उसे ममता के झांसे में नहीं आना चाहिए.
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपा को खारिज किया है. टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा,"हमारे विरोधी बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं." सूत्रों ने बताया कि टीएमसी प्रमुख दिल्ली में आज शाम राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर पार्टी सांसदों से मुलाकात करेंगी. बनर्जी संसदों से मौजूदा मॉनसून सत्र और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर सकती हैं. इसके अलावा वह उनसे हाल ही में पश्चिम बंगाल में घोषित सात नए जिलों के नामों के सुझाव भी मांग सकती हैं.
द्रौपदी मुर्मू, सोनिया से भी करेंगे मुलाकात
ममता बनर्जी गुरुवार शाम को चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गई हैं. ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है. बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है.
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ममता पीएम से पश्चिम बंगाल के लिए जीएसटी बकाया सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. इसके अलावा वह विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं.
नीति आयोग की बैठक में होंगी शामिल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








