
सेक्स सीडी केस: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को झटका, CBI कोर्ट ने आदेश पलटा
AajTak
रायपुर की विशेष CBI अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने वाले 2024 के मजिस्ट्रेट आदेश को रद्द कर दिया. 2017 में सामने आए सेक्स सीडी मामले में कथित तौर से मंत्री राजेश मूणत दिखाये गए थे, जिसे राजनीतिक बदनाम करने की साजिश माना गया था.
छत्तीसगढ़ की राजनीति में 2017 हलचल मचा देने वाले सेक्स सीडी मामले में 2026 में नया कानूनी मोड़ आ गया है. रायपुर की विशेष CBI अदालत ने 24 जनवरी 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने वाले मजिस्ट्रेट अदालत के 2024 के आदेश को रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद भूपेश बघेल के खिलाफ मामला फिर से एक्टिव हो गया है और ट्रायल प्रक्रिया जल्द ही आगे बढ़ेगी.
यह विवादित मामला 2017 में सामने आए एक कथित अश्लील वीडियो से जुड़ा है, जिसमें तत्कालीन छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत को दिखाया गया था. इस वीडियो के उजागर होने के बाद राज्य की राजनीति में भारी विवाद पैदा हो गया था. आरोप था कि यह वीडियो राजनीतिक बदनाम करने की साजिश के तहत बनाया और प्रचारित किया गया था.
CBI की विशेष अदालत ने न केवल भूपेश बघेल की राहत वाली डिस्चार्ज याचिका को खारिज किया, बल्कि अन्य आरोपियों कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा और विजय भाटिया की अपीलें भी खारिज कर दीं. ये आरोपियों ट्रायल कोर्ट के आरोपों को चुनौती दे रहे थे, लेकिन अदालत ने उनके तर्क नहीं माने.
इस केस की शुरुआत अक्टूबर 2016 में हुई थी, जब पत्रकार विनोद वर्मा को उत्तर प्रदेश से 500 कथित सेक्स सीडी के साथ गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने वीडियो में छेड़छाड़ कर इसे राजनीतिक माहौल में फैलाया और राजेश मूणत की छवि खराब करने की कोशिश की. बाद में मुन्नट की शिकायत के आधार पर भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
यह भी पढ़ें: सेक्स सीडी कांड में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया बरी
CBI ने मामले की विस्तृत जांच कर मुख्य और पूरक चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुल छह आरोपियों के नाम शामिल थे. जांच में यह भी सामने आया कि विनोद वर्मा उस समय भूपेश बघेल के सलाहकार थे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






