
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम: कार हादसे में मौत की वजह बनता जा रहा ये फीचर! जानें कैसे करें बचाव
AajTak
Central Locking System and Accident: राजस्थान के सीकर में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों के पीछे सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को भी एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि, यदि हादसे के वक्त समय रहते कार में सवार लोग बाहर निकल पाते तो बहुत मुमकिन है कि उनकी जान बचाई जा सकती थी. ऐसे में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को लेकर लोगों के जेहन में सवाल उठने लगे हैं.
मॉर्डन कारों में एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं ताकि हादसे के वक्त पैसेंजर की जान बचाई जा सके. समय के साथ जो फीचर्स कभी प्रीमियम हुआ करते थें वो अब एंट्री-लेवल कारों में भी दिया जा रहा है. उन्हीं में से एक फीचर है सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, जो आज तक बहुतायत सड़क हादसों में दरवाजों को लॉक कर मौत का कारण बनता जा रहा है. सेफ्टी के लिए दिए जाने वाले इस फीचर को लेकर लोगों के जेहन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. ताजा मामले की बात करें तो राजस्थान के सीकर में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों के पीछे सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को भी एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है.
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बीते कल एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में एक परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए . दरअसल, रविवार की दोपहर ढाई बजे एक कार ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते पूरी कार आग के लपटों से घिर गई और उसमें सवार सभी लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त कार के दरवाजे लॉक हो गए थें जिसके चलते कार सवार बाहर नहीं निकल सकें.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हार्दिक बिंदल अपने परिवार के साथ जीण माता और बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थें. रास्ते में जब वो सीकर जिले में फतेहपुर कोतवाली इलाके की आशीर्वाद पुलिया के पास पहुंचे थे तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि, कार का अगल हिस्सा ट्रक में जा घुसा और गाड़ी में आग लग गई.
इससे पहले कि कार में सवार लोग गाड़ी से बाहर आ पाते भयानक आग ने पूरी कार को अपने जद में ले लिया था. दूसरी ओर ट्रक पर पेपर रोल (Paper Roll) लदा हुआ था, जिसने इस आग में घी का काम किया और देखते ही देखते कार में सवार सभी 7 लोग जिंद जल गए.
क्या सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम बना बाधा:

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









