
सूर्य आज रात कर रहे कन्या राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत
AajTak
सूर्य देव का कन्या राशि में गोचर (Sun transit in virgo) आज रात यानि 16 सिंतबर के खत्म होने के बाद 17 सितंबर की शुरुआत होते ही रात 1 बजकर दो मिनट पर होगा. सूर्य देव इस राशि में 17 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे, जिसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
Surya gochar 2021- नवग्रहों में सबसे मजबूत ग्रह माने जाने वाले सूर्य देव की चाल में आज रात से बड़ा परिर्वतन होने जा रहा है. सूर्य देव का कन्या राशि में गोचर (Sun transit in virgo) आज रात यानि 16 सिंतबर के खत्म होने के बाद 17 सितंबर की शुरुआत होते ही रात 1 बजकर दो मिनट पर होगा. सूर्य देव इस राशि में 17 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे, जिसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आइये जानते हैं कि इस परिवर्तन पर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष (Aries) राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और वर्तमान गोचर के दौरान यह आपके छठे भाव में गोचर करेगा. यह भाव कर्ज, शत्रु और रोग का कारक माना जाता है. इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा, क्योंकि आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे और अपने कार्यों में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में चीजें बहुत अच्छी रहेंगी, यदि किसी तरह की दिक्कत थी तो वह भी इस दौरान दूर हो जाएगी.
वृषभ (Taurus) राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव का स्वामी है और आपके प्यार, रोमांस, संतान, भावनाओं आदि के पांचवें घर में इसका गोचर होगा. इस अवधि के दौरान कुछ समस्याएं होने की संभावना है और यह आपके लिए बहुत अनुकूल समय नहीं होगा. इस गोचर के कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आप अपने वरिष्ठों के साथ कुछ मुद्दों को लेकर उलझ सकते हैं और आपके वरिष्ठों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











