
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की जीत का राज खोला, बताया रोहित की कप्तानी में कैसे बदली टीम इंडिया
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने आजतक से एक्सलूसिव बातचीत के दौरान कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी नेचुरल रहती है. इसलिए वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच को लेकर रिलैक्स्ड हैं. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के साथ फाइनल मैच रोमांचक होने वाला है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च (रविवार) को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बीते कुछ समय में टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिला-जुला प्रदर्शन रहा है.
न्यूजीलैंड ने 2015 वनडे विश्व कप और 2016 टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी. रोहित ब्रिगेड न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के लिए खास तैयारियां की है. इस बीच आजतक से टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव से खास बातचीत की.
पाकिस्तान के साथ मुकाबला कैसा लगा?
सूर्यकुमार से पूछा कि टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान का मुकाबला कैसा लगा? जवाब में उन्होंने कहा, "स्टेडियम से मैच देखना स्ट्रेसफुल लगता है. क्योंकि आप उस समय कुछ नहीं कर सकते. बस आपको बैठ कर देखना है. खेलते समय तो आपने जो प्रैक्टिस और मेहनत की है वो काम आता है".
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस कैसा रहा?
सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस कैसा रहा? तो उन्होंने कहा, टूर्नामेंट का अब तक परिणाम देखकर तो अच्छा लग रहा है. कप्तान रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों से लगातार बात होते रहती है. इसलिए रिलैक्स्ड महसूस कर रहा हूं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: शरीर पर नया टैटू बनवाना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव पर पत्नी ने रख दी है ये शर्त

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












