
सूर्यकुमार-ईशान किशन का खत्म हुआ इंतजार, दूसरे T20 में किया डेब्यू
AajTak
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार खत्म हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार खत्म हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ईशान किशन को शिखर धवन की जगह तो सूर्यकुमार यादव को अक्षर पटेल की जगह अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. ईशान किशन केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे. टॉस से पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को कैप दी गई. BIG DAY for @surya_14kumar & @ishankishan51 who are all set for their T20I debuts 😎😎 What a moment for these two 🧢💙 #TeamIndia 🇮🇳🇮🇳#INDvENG @Paytm pic.twitter.com/cFVVxDgvIO बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल के पिछले सीजन के 15 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 480 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाने में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









