
सूरत में 3 जगह बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस को परेशान करने के लिए किया था फ़ोन, अरेस्ट
AajTak
सूरत पुलिस ने बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शनिवार शाम सूरत शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर तीन जगह बम विस्फोट करने की धमकी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत पुलिस की अलग-अलग टीमें पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुट गईं थी.
गुजरात के सूरत में पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार शाम एक कॉल आई. जिसमें कहा गया था कि रात 12 बजे शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में बम ब्लास्ट किया जाएगा. फोन करने वाले ने न तो अपना नाम बताया और न ही यह बताया कि सूरत शहर के किन इलाकों में धमाके होने वाले हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत पुलिस की अलग-अलग टीमें कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुट गईं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानव संसाधन के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम में बम विस्फोट करने की कॉल करने वाले अशोक सिंह को उधना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें- Delhi: अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, एक ही ID से आए थे ईमेल
मामले में DCP ने कही ये बात
सूरत पुलिस के डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है और सूरत में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है. आरोपी ने शनिवार शाम साढ़े सात बजे सूरत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूरत शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी.
तकनीकी संसाधन एवं मानव संसाधन के आधार पर अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस फोन करने के पीछे उसकी मंशा की जांच कर रही है. जांच में पता चला कि आरोपी ने सिर्फ पुलिस को परेशान करने के लिए फोन किया था. अभी तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के सामने नहीं आया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









