
सूरत में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
सूरत फायर विभाग की टीम, पुलिस की टीम और एनडीआरएफ की टीम इस राहत और बचाव कार्रवाई में डटी हुई है.सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावानी, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, भाजपा विधायक संदीप देसाई सहित विपक्ष के नेता पायल साकरिया भी मौके पर पहुंची थी.
गुजरात के सूरत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने की खबर सामने आई है. सूरत महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले पाली गांव में ये पांच मंजिला इमारत गिर गई. इसमें कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है. यह पांच मंजिला इमारत 2017 में बनाई गई थी.
बिल्डिंग में थे बहुत से किराएदार इस बिल्डिंग में रहने वाले ज्यादातर परिवार किराए पर रहते थे और पेशेवर श्रमिक थे. कितने परिवार इसके अंदर दबे हुए हैं, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है.
राहत कार्य में जुटी टीमें सूरत फायर विभाग की टीम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम इस राहत और बचाव कार्रवाई में जुटी हुई है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावानी, डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल, भाजपा विधायक संदीप देसाई सहित विपक्ष के नेता पायल साकरिया भी मौके पर पहुंचीं.
पांच मंजिला इमारत में थे 30 फ्लैट राहत और बचाव की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी इस मलबे में कितने लोग फंसे हैं ऐसा कहना अभी मुश्किल है. 30 फ्लैट की पांच मंजिला बिल्डिंग में कई परिवार किराएदार थे.
क्या बोली पुलिस? सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि, बिल्डिंग गिरने के 5 मिनट के बाद पुलिस को जानकारी मिली. मौके पर आला अधिकारी और रेस्क्यू दल पहुंचा. ये 30 फ्लैट की स्कीम थी. 5 से 6 फैमिली इसमें रहती थी. बाकी अलग - अलग जगह काम करने वाले मजदूर भी वहां रहते थे. फायर ब्रिगेड की टीम ने एक महिला को मलबे से निकाला है. चौकीदार का कहना है कि 5-6 लोग बिल्डिंग में थे. रेस्क्यू अभी चल रहा है. FSL की टीम अभी पहुंच रही है. जांच में जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








