
'सुसाइड नहीं ये मर्डर है...', भाई के दावे से दिल्ली में कार में मिली 3 लाशों की मिस्ट्री और उलझी
AajTak
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक सफेद टाटा कार के अंदर तीन लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस जहां इसे आत्महत्या के चश्मे से देख रही है, वहीं परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाइओवर के पास खड़ी एक कार से तीन लाशें मिले हुए 18 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पूरी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. इसके उलट, मामला उलझता जा रहा है. पुलिस प्रसाशन इस मामले को सुसाइड के नजरिए से देख रहा है, तो दूसरी तरफ परिजनों ने मर्डर होने का दावा किया है. इसके बाद, लाशों की मिस्ट्री और ज्यादा उलझती नजर आ रही है.
दिल्ली पुलिस को रविवार दोपहर करीब 3.50 बजे पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक पीसीआर कॉल मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक सफेद टाटा कार के अंदर दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में मिले. मृतकों की पहचान रणधीर (76), शिव नरेश (40) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई है. रणधीर कार के मालिक थे और शिव नरेश उनके पास प्रॉपर्टी का काम करता था.
पुलिस को शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसलिए वे इसे सुसाइड का मामला मान रहे हैं. हालांकि, शिव नरेश के भाई राम नरेश ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके.
सफेद कार और तीन जिंदगियों का अंत
फ्लाईओवर पर खड़ी सफेद टाटा कार के अंदर की तस्वीर बेहद डरावनी थी. दोपहर के वक्त जब लोगों ने कार में बैठे लोगों को किसी तरह की कोई हरकत करते नहीं देखा, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. कार के अंदर से रणधीर, उनके सहयोगी शिव नरेश और लक्ष्मी देवी की लाशें बरामद हुईं. घटना के 18 घंटे गुजर जाने के बाद भी यह साफ नहीं है कि कार के अंदर उस वक्त हुआ क्या था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिलीं तीन लाशें, इलाके में दहशत

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








