
सुशील चंद्रा कल संभालेंगे CEC का पदभार, यूपी, पंजाब में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी
AajTak
सुशील चंद्रा को 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था. अब वह CEC बन रहे हैं. निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा CBDT के अध्यक्ष थे. मालूम हो कि सुशील चंद्रा की अगुवाई में निर्वाचन आयोग मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव कराया जाएगा.
राष्ट्रपति ने सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) नियुक्त किया है. वह 13 अप्रैल यानी कि मंगलवार से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालेंगे. सुशील चंद्रा को देश का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने को लेकर राष्ट्रपति ने अधिसूचना जारी कर दी. बता दें कि इससे पहले सुनील अरोड़ा CEC पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे. सुनील अरोड़ा ने 12 अप्रैल यानी कि सोमवार को अपना कार्यकाल पूरा कर लिया. अपने विदाई समारोह में सुनील अरोड़ा ने कहा कि एक दिन एक पत्रकार ने पूछा कि रिटायरमेंट के बाद आप क्या करेंगे? मैंने उनसे कहा कि निश्चित तौर पर भजन तो नहीं गाऊंगा. बिहार चुनाव मेरे लिए चुनौती था. मैंने कहा कि यह विश्वास की बात है और जब मैंने ऐसा कहा तो यह जुमला नहीं था. ओवरऑल देखें तो अच्छे कोर्डिनेशन के साथ बढ़िया काम रहा. 2019 चुनाव भी मेरे लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











