
सुशील का गैंगस्टर जठेड़ी के भाई के साथ फोटो वायरल, ऐसे बनाई दबंगों के बीच पहचान, सब बुलाते थे- पहलवान
AajTak
सागर धनखड़ मर्डर केस में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी का भाई सुशील के बगल में बैठा हुआ है.
सागर धनखड़ हत्याकांड में फंसे ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब सुशील और अपराधियों के रिश्ते को लेकर कई सबूत सामने आने लगे हैं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी का भाई सुशील के बगल में बैठा हुआ है. काला जठेड़ी नाम के फेसबुक पेज से ये फोटो शेयर की गई है. फोटो पर कैप्शन है- 'भाईचारा@पहलवान जी अपने. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फोटो में सुशील के बगल में सफेद शर्ट में मौजूद शख्स कोई और नहीं विदेश फरार हो चुका 7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी का भाई प्रदीप है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











