
सुबह उठते ही पत्नी आलिया को Kiss करते हैं रणबीर, शेयर किया मॉर्निंग रूटीन
AajTak
एक बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को 'बेस्ट ड्रेस्ड' बताया है. साथ ही बताया कि वो बेटी राहा कपूर के साथ सुबह कडलिंग करना पसंद करते हैं. रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ क्या करते हैं.
एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत की. रणबीर अपने ब्रांड ARKS की सालगिरह मना रहे हैं. ऐसे में उन्होंने शनिवार, 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन रखा. लाइव वीडियो में रणबीर ने फैंस के सवालों के जवाब दिए. साथ ही एक इंटरव्यू में अपना मॉर्निंग रूटीन भी शेयर किया.
वोग इंडिया संग बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को 'बेस्ट ड्रेस्ड' बताया है. साथ ही बताया कि वो बेटी राहा कपूर के साथ सुबह कडलिंग करना पसंद करते हैं. रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ क्या करते हैं.
सुबह सबसे पहले क्या करते हैं रणबीर?
जब रणबीर से पूछा गया कि उनके अनुसार सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली व्यक्ति कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया कि 'शायद अपनी मां.' फिर उनसे पूछा गया कि वे सुबह उठने के बाद पांच चीजें क्या करते हैं. एक्टर ने जवाब दिया, 'मैं अपनी पत्नी को किस करता हूं. फिर मैं जल्दी से अपनी बेटी राहा के कमरे में जाता हूं. मैं कुछ कडल्स चुराने की कोशिश करता हूं लेकिन वह सुबह आमतौर पर बहुत बेचैन रहती है. मैं ब्लैक कॉफी पीता हूं, अपना दिन प्लान करता हूं और अपना नाश्ता करता हूं.'
एक्टर से पूछा गया कि कपूर फैमिली डिनर में किसी व्यक्ति को दो चीजें क्या पहननी चाहिए. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है सफेद, क्योंकि इतना खाना होता है. आपके कपड़े हमेशा दागदार हो जाएंगे. कुछ भी बहुत टाइट नहीं, क्योंकि आप बहुत खाने वाले हैं. तो ढीली पैंट और ढीला टी-शर्ट.' जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोग्राफी का टाइटल क्या होगा, तो उन्होंने कहा 'आर्टिस्ट.'
रणबीर, नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के बेटे हैं. उनकी एक बड़ी बहन हैं, जिनका नाम रिद्धिमा कपूर साहनी है. उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ 5 साल रिश्ते में रहने के बाद अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी. नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ था. रणबीर और आलिया ने क्रिसमस 2023 पर राहा के साथ अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस से फैंस को सरप्राइज दिया था. हालांकि आलिया ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से राहा की सभी तस्वीरें हटा दीं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












