
'सुबह आकर बॉडी ले जाना, पुलिस ने पिता की शक्ल तक नहीं दिखाई', IGI टर्मिनल-1 हादसे में जान गंवाने वाले कैब ड्राइवर के बेटे का दर्द
AajTak
रमेश कुमार के बेटे रविंद्र कुमार ने कहा कि देर रात 3 बजे मेरे भाई से पिता की बात हुई थी, तब उन्होंने बताया था कि वह फरीदाबाद से एयरपोर्ट गए थे. वह सवारी लेकर गए थे. वह 4 साल से कैब चला रहे थे. रविंद्र ने कहा कि परिवार में मां, 2 बहनें और 2 भाई हैं. पिता अकेले परिवार का खर्चा चलाते थे. उन्होंने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की भी मांग की है.
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई. इसी बीच सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा हुआ. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की कैनॉपी भरभराकर गिर गई. इस हादसे में 1 कैब ड्राइबर रमेश कुमार (उम्र 45) की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. आजतक ने रमेश के बेटे और भाई के साथ बातचीत की. रमेश के बेटे रविंद्र ने कहा कि हमें सुबह 8.30 बजे पुलिस के जरिए ये पता लगा कि मेरे पिता के साथ हादसा हो गया है, उन्हें चोट लग गई है. पुलिस ने कहा कि तुरंत आ जाइए. सुबह के वक्त जाम था, हम आधे रास्ते तक पैदल-पैदल गए, फिर जैसे तैसे पहुंचे. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद पुलिस ने हमें 2 घंटे बैठाए रखा. फिर कहा कि सुबह आकर बॉडी ले जाना. रविंद्र ने कहा कि हमें उनकी शक्ल तक नहीं दिखाई.
रमेश कुमार के बेटे रविंद्र कुमार ने कहा कि देर रात 3 बजे मेरे भाई से पिता की बात हुई थी, तब उन्होंने बताया था कि वह फरीदाबाद से एयरपोर्ट गए थे. वह सवारी लेकर गए थे. वह 4 साल से कैब चला रहे थे. रविंद्र ने कहा कि परिवार में मां, 2 बहनें और 2 भाई हैं. पिता अकेले परिवार का खर्चा चलाते थे. उन्होंने सरकार से मुआवजे और सरकारी नौकरी की भी मांग की है.
'परिवार का अकेले खर्च चलाते थे भाई'
रमेश कुमार के भाई राजेश कुमार ने बताया कि जब इस घटना के बारे में पता चला तो बहुत बुरा लगा. परिवार में 2 बेटियां हैं, उनकी शादी होनी है, हमें चिंता इस बात की है कि उनकी शादी कैसे होगी. कैसे घर चलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई नौकरी नहीं है. गाड़ी चलाते हैं इसी से पेट भरता है. उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है. इतने बड़े एयरपोर्ट पर भी ऐसी घटना होगी तो आदमी कैसे काम करेगा. राजेश कुमार ने कहा कि हादसे में कई घायल हुए हैं, 5-6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. राजेश ने कहा कि हमें पुलिस वालों ने भाई का चेहरा नहीं देखने दिया. पुलिस ने हमें अंदर नहीं जाने दिया गया. टर्मिनल हादसे में FIR दर्ज
बता दें कि टर्मिनल-1 हादसे को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के बयान पर FIR दर्ज हुई है. जानकारी के मुताबिक IPC की धारा 304A (लापरवाही से मौत ), 337 ( दूसरे के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत FIR दर्ज हुई है. आज सुबह करीब 5 बजकर 52 मिनट पर पुलिस को हादसे की जानकारी मिली थी कि हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई है. घायलों की पहचान संतोष यादव (उम्र 28), दशरथ (उम्र 25), अरविंद (उम्र 34), साहिल , योगेश के रूप में हुई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







