
सुप्रीम कोर्ट में आर्मी के 39 महिला अफसरों की बड़ी जीत, अब मिलेगा स्थाई कमीशन
Zee News
आज सुप्रीम कोर्ट में सेना की महिला अधिकारियों की तरफ से दायर अवमानना अर्जी पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने अहम सुनवाई की.
नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट में 39 महिला अफसरों ने तारीखी जात हासिल की है. सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत को इन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का हुक्म दिया है और कहा है कि इस सिलसिले में आदेश जल्द जारी किया जाए. साथ ही अदालत ने ये भी कहा कि 25 महिला अफसरों को स्थायी कमीशन ना देने के कारणों के बारे में तफसीली रिपोर्ट फराहम की जाए.
आज सुप्रीम कोर्ट में सेना की महिला अधिकारियों की तरफ से दायर अवमानना अर्जी पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच में अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान, केंद्र की तरफ से एएसजी संजय जैन और वरिष्ठ वकील आर बालासुब्रममण्यन ने अदालत को बताया कि 72 में एक महिला अफसर ने सर्विस से रिलीज करने की अर्जी दी है. सरकार ने बाकी 71 मामलों पर पुनर्विचार किया, जिसमें से सिर्फ 39 को स्थायी कमीशन दिया जा सकता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








