
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में पति से कहा, पत्नी के साथ इज्ज़त से पेश आएं, नहीं तो जेल जाएं
Zee News
बीवी ने इल्जाम लगाया है कि उसके शौहर ने उसे प्रताड़ित किया और उसके साथ वह इज्जत के साथ पेश नहीं आता है. इस जोड़े के बीच समझौता करने के प्रयास में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दंपति से हिंदी में बातचीत की.
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने बुध को शादी से मुतअल्लिक एक मामले में सुनवाई के दौरान एक शख्स से कहा कि वह अपनी बीवी के साथ इज्जत से पेश आए और अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो जेल जाने के लिए तैयार रहे.बीवी ने इल्जाम लगाया है कि उसके शौहर ने उसे प्रताड़ित किया और उसके साथ इज्जत के साथ पेश नहीं आता है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की सदारत वाली बेंच ने मामले की वर्चुअल सुनवाई करते हुए पति-पत्नी दोनों को ऑनलाइन आने को कहा. इस जोड़े के बीच समझौता करने के प्रयास में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दंपति से हिंदी में बातचीत की. पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहने को तैयार है, लेकिन वह उसके साथ इज्जत से पेश नहीं आता. इसके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पति से कहा, ’’हम आपके सुलूक को देखेंगे. अगर आप कुछ भी गलत करते हैं, तो हम आपको नहीं बख्शेंगे.’’ इस मामले में अदालत ने आखिरी वक्त तक पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश की. जमानत के लिए ड्रामा कर रहा है तो हम छोड़ेंगे नहीं प्रधान न्यायाधीश ने पति की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश से कहा कि मामलों को वापस लेने के लिए एक हलफनामा दाखिल करें, लेकिन अगर शौहर गलत सुलूक करता है, तो हम उसे वापस जेल भेज देंगे. हम मामले को लंबित रख रहे हैं. पति ने कहा कि वह उसके साथ बुरा व्यवहार नहीं करेगा और शांति से उसके साथ रहेगा. महिला ने समझौते की शर्त पर जोर देते हुए कहा कि बस मुझे टॉर्चर (यातना देना) न करें. पीठ ने पति को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह जमानत के लिए ड्रामा कर रहा है, तो हम नहीं छोड़ेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








