
सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का रविवार को अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन करने को फैन्स का उमड़ा हुजूम
AajTak
मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में निधन हो गया. एक्टर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा. इससे पहले, फैन्स और परिजनों के दर्शन के लिए पुनीत राजकुमार का पार्थिव शरीर निधन के बाद बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया.
मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में निधन हो गया. एक्टर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा. इससे पहले, फैन्स और परिजनों के दर्शन के लिए पुनीत राजकुमार का पार्थिव शरीर निधन के बाद बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक्टर के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की. पुनीत राजकुमार ने महज 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











