
सुनील शेट्टी के बेटे की फिल्म ‘तड़प’ के रिलीज की बढ़ी तारीख, अब इस डेट को सिनेमाघरों में होगा प्रदर्शन
Zee News
निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया अहान के साथ प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी. पहले यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.
मुंबईः निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म 'तड़प- एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी’ तीन दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने मंगल को यह घोषणा की है. इस फिल्म से अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया अहान के साथ प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी. पहले यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की नई तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, ‘‘तीन दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शानदार फिल्म ’तड़प- एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी’ का आनंद लें.’’ AHAN SHETTY - TARA SUTARIA: 'TADAP' 3 DEC 2021... - debut of [son of ] - to release on 3 Dec 2021... Costars ... Remake of film ... Directed by ... Produced by ... Fox Star Studios presents. — taran adarsh (@taran_adarsh)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








