
सुनीता ने गोविंदा पर लगाया चीटिंग का आरोप, भांजे कृष्णा अभिषेक ने किया रिएक्ट, बोले- परिवार...
AajTak
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. अब कृष्णा अभिषेक ने मामा-मामी के रिश्ते पर रिएक्ट किया है.
90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. गोविंदा की वाइफ सुनीता ने उन पर चीट करने का आरोप लगाया है. सुनीता ने मीडिया के सामने आकर कहा कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा ने बेटे का करियर बनाने में कोई मदद नहीं की है. मामा गोविंदा के खिलाफ हो रही बयानबाजी को लेकर भांजे कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है.
सुनीता के आरोपों पर बोले कृष्णा कृष्णा से पूछा गया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर जो आरोप लगाए हैं, उस पर क्या कहेंगे. TOI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुनीता मामी को सारी चीजें कहने का हक है. वो उनकी पत्नी हैं. इसमें कोई दूसरा और क्या कहेगा. ये पति-पत्नी के बीच की बात है. उनका निजी मामला है. उन्हें खुद की बात सामने रखने का हक है. मैं उनके बीच में कुछ नहीं बोलना चाहूंगा.
कृष्णा ने आगे कहा कि मैं फैमिली पर्सन हूं. दोनों की बहुत इज्जत और परवाह करता हूं. मैं मीडिया में कुछ चीजें देखता हूं, लेकिन नहीं पता कि इसमें कितनी सच्चाई है. अगर वो किसी चीज से अपसेट हैं, तो वो वही करेंगी, जो उन्हें सही लगता है और ये पूरी तरह से सही भी है.
बॉलीवुड में क्यों नहीं लौट रहे गोविंदा कृष्णा ने मामा गोविंदा के कमबैक पर बात करते हुए कहा कि बहुत सालों से लोग मामा को पर्दे पर देखना चाह रहे हैं. ऐसा नहीं है कि उन्हें ऑफर नहीं मिल रहे. या फिर उन्हें कम पैसे मिल रहे हैं. बात ये है कि उन्होंने इनमें से कई फिल्मों को चूज नहीं किया. मुझे लगता है कि ये पूरी तरह उनके माइंडसेट और पसंद पर निर्भर करता है.
कृष्णा कहते हैं कि उन्होंने 40 से 50 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है. अगर वो कोई शो नहीं करना चाहते हैं, तो ये उनकी चॉइस है. उन्हें उनकी पोजिशन और वैल्यू पता है. मुझे यकीन है कि वो एक दिन बाउंस बैक करेंगे. मैं उन्हें जानता हूं. वो बहुत समझदार और स्ट्रॉन्ग हैं. वो एक महान कलाकार हैं और अपनी शर्तों पर काम करते हैं.
कृष्णा कहते हैं कि इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं है. मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बोल रहा हूं. बल्कि आमिर खान और सलमान खान भी यही चीज बोल चुके हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












