
सुनामी में सबकुछ खोया, अब छात्रों को दे रहीं फ्री UPSC कोचिंग... वासुकी विनोथी की कहानी
AajTak
सुनामी के बाद वासुकी विनोथी 15 साल की थीं तब उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया. वासुकी विनोथी ने उस समय को याद करते हुए कहा कि मैं अपनी झोपड़ी के अंदर थी, तभी तेज आवाज सुनी, मुझे लगा कि यह बम विस्फोट है लेकिन जब मैं अपनी झोपड़ी से बाहर आई, तो मैंने देखा कि पानी का विशाल लहर मेरी ओर बढ़ रहा था और एक पल में ही सब कुछ ख़त्म हो गया.
दो दशक पहले आई सुनामी में अपना सबकुछ गंवा देने वाली वासुकी विनोथी अब छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बन गई हैं. नई पीढ़ी को अच्छा भविष्य मिले वो उसके लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर चला रही हैं. वासुकी तटीय और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों के लिए UPSC और TNSPC की तैयारी कराती हैं. वो अपनी पहल से तटीय क्षेत्र के छात्रों के लिए आशा की अलख बनी हैं.
वो जब 15 साल की थीं तब उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया. उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा कि मैं अपनी झोपड़ी के अंदर थी, तभी तेज़ आवाज़ सुनी, मुझे लगा कि यह बम विस्फोट है लेकिन जब मैं अपनी झोपड़ी से बाहर आई, तो मैंने देखा कि पानी का विशाल लहर मेरी ओर बढ़ रहा था और एक पल में ही सब कुछ ख़त्म हो गया.
नियति ने सब कुछ बदल दिया
वासुकी विनोथी ने उस समय को याद करते हुए कहा कि मैं जब होश में आई, मैंने अपने दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को डूबे हुए देखा, उन सबकी मौत हो गई थी. एक और विशाल लहर हमारे पास आई, मैं मौत की ओर देख रही थी लेकिन बुजुर्गों ने मुझे बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए. उन्होंने आगे कहा कि ये 26 दिसंबर था और नियति ने सब कुछ बदल दिया था.
वासुकी विनोथी ने कहा कि दो साल तक हमारे पास कुछ नहीं था. हमारी नावें, जाल, झोपड़ी, सब कुछ नष्ट हो गया था. हर दिन हमें अपना पेट भरने के लिए किसी न किसी पर निर्भर रहना पड़ता था. अनगिनत बार मैं भोजन की प्रतीक्षा में हाथ में थाली लेकर कतार में खड़ी हुई हूं.
समाज में कई तरह की बाधाएं थी वासुकी ने कहा कि फिर मैंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया और एक प्रतिभाशाली छात्रा बनीं. लेकिन संघर्ष यहीं ख़त्म नहीं हुआ. हमारा समुदाय बहुत एकांत है और दूसरों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता है, मेरा गांव, अक्कराईपट्टी तीन तरफ से नदी और चौथे छोर पर समुद्र से घिरा हुआ था. जब मैं तीन साल की थी तब मैंने अपनी माँ को खो दिया. वह बच्चे को जन्म देते समय मर गई और मेरा भाई भी जीवित नहीं बचा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











