
'सुनसान इलाकों में जाने से बचें...', आयरलैंड में भारतीयों पर हमलों के बाद दूतावास की एडवाइजरी
AajTak
आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमलों में बढ़ोतरी के बीच, डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने एक सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों से सुनसान इलाकों से बचने और सतर्क रहने की गुजारिश की गई है.
आयरलैंड (Ireland ) में भारतीय नागरिकों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए, डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक तत्काल सुरक्षा सलाह जारी की है. इसमें देश में सभी भारतीय नागरिकों से सुनसान इलाकों में जाने से बचने और ज्यादा सावधानी बरतने की बातें कही गई हैं. यह सलाह भारतीय मूल के लोगों पर गिरोहों द्वारा किए गए हमलों के मामलों के बाद जारी की गई है.
पिछले हफ्ते डबलिन में एक 32 साल भारतीय मूल के शख्स पर छह लोगों ने हमला किया, जिससे उसके गाल की हड्डी टूट गई. यह हमला, हाल ही में डबलिन के तल्लाघाट में हुए एक गिरोह के हमले जैसा ही है, जब एक 40 वर्षीय भारतीय शख्स को किशोरों के एक गिरोह ने पीटा और उसके कपड़े उतार दिए थे. इस हमले ने आयरलैंड में नस्लीय हिंसा में बढ़ोतरी को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.
दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, "हाल ही में आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. दूतावास इस संबंध में आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है."
एंबेसी ने जारी किया फोन नंबर...
एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से पर्सनल सेफ्टी के लिए उचित सावधानी बरतने को कहा गया है. इंडियन्स को सुनसान इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा गया है.
भारतीय दूतावास ने मदद के लिए एक इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है. भारतीय नागरिक 08994 23734 पर फ़ोन करके या cons.dublin@mea.gov.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










