
विवादों में घिरीं ममदानी की पत्नी, नस्लीय अपशब्द और आतंकी समर्थन वाले पुराने पोस्ट वायरल
AajTak
रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित अकाउंट्स को ममदानी की पत्नी दुवाजी से यूजरनेम, बायो डिटेल्स, तस्वीरों और फेस रिकग्निशन तकनीक के आधार पर जोड़ा गया है. एक 2013 के पोस्ट में कथित रूप से नस्लीय अपशब्द का इस्तेमाल किया गया था.
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी (28) एक नए विवाद में घिर गई हैं. 'वॉशिंगटन फ्री बीकन' की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, दुवाजी के पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसे पोस्ट मिले हैं जिनमें नस्लीय अपशब्दों का प्रयोग और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की प्रशंसा की गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ये पोस्ट 2013 से 2017 के बीच के हैं, जब दुवाजी टीनेजर थी. साल 2013 के एक कथित ट्वीट में उन्होंने 'N-Word' (नस्लीय अपशब्द) का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, उनके टम्बलर (Tumblr) और एक्स (X) अकाउंट्स पर अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी संगठन 'पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन' के सदस्यों की तारीफ की गई है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने विमान अपहरणकर्ता लैला खालिद की तस्वीर साझा की थी, जिसे आतंकी समूहों में एक आदर्श माना जाता है. खालिद 'पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन' से जुड़ी रही है, जिसे अमेरिका आतंकवादी संगठन मानता है.
अमेरिका और इजरायल विरोधी बयान इन पुराने पोस्ट्स में अमेरिकी सैनिकों की भी तीखी आलोचना की गई है. एक पोस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर "तीसरी दुनिया के नागरिकों के नरसंहार" का आरोप लगाया गया. वहीं, इजरायल के संदर्भ में एक पोस्ट में कहा गया कि "तेल अवीव का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए." रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अल-कायदा के उदय के लिए "श्वेत लोगों" को जिम्मेदार ठहराया था.
यह भी पढ़ें: जोहरान ममदानी के घर के बाहर हुई थी IED ब्लास्ट की कोशिश, पुलिस टेरर एंगल की कर रही जांच
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में दुवाजी पर 7 अक्टूबर के हमले से जुड़े कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक करने को लेकर भी आलोचना हुई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने उन पोस्ट्स से जुड़ाव दिखाया, जिनमें हमले को समर्थन या यौन हिंसा के आरोपों को “फर्जी” बताया गया था.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







