
सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी और नीतीश की PM दावेदारी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर बयान दिया. उन्होंने कहा, कल मैंने सुना कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के मामले में एक नेता (सुखपाल सिंह खैरा) को गिरफ्तार किया है. मेरे पास जानकारी नहीं है. आपको इसके लिए पंजाब पुलिस से बात करनी होगी. लेकिन आप सरकार नशीली दवाओं को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है. मेरे पास इसकी डिटेल नहीं है. यह पंजाब पुलिस बताएगी. लेकिन नशे के खिलाफ हमने जंग छेड़ी हुई है. मैं किसी व्यक्तिगत मामले या व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा. लेकिन नशा खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसके खिलाफ लड़ाई में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो बड़ा हो या छोटा.
केजरीवाल ने I.N.D.I.A गठबंधन और नीतीश कुमार की पीएम फेस को लेकर दावेदारी की चर्चाओं पर भी बयान दिया. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, I.N.D.I.A गठबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हम अलायंस से अलग नहीं होंगे. विपक्षी गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार ना होने पर उन्होंने कहा कि थोड़ा टाइम दीजिए. हो जाना चाहिए. मुझे लगता है- हो जाएगा.
'एक-एक आदमी खुद को पीएम फील करे...'
नीतीश कुमार को PM चेहरा बनाने पर छिड़ी बहस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमारा एक ही स्टैंड है कि हमें ऐसी व्यवस्था तैयार करनी है कि इस देश के 140 करोड़ लोग एक-एक आदमी ये फील करें कि वो प्रधानमंत्री हैं. हमें लोगों को सशक्त बनाना है. हमें किसी एक व्यक्ति को सशक्त नहीं बनाना है.
'दिल्ली में प्रदूषण में आई 30 प्रतिशत कमी'
केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले आठ साल में प्रदूषण में कमी आने की गुड न्यूज दी. केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से यहां के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. अलग-अलग सरकारी एजेंसी, केंद्र सरकार के साथ मिलकर बहुत सारे कदम उठाए गए हैं. जिसकी वजह से दिल्ली के अंदर पिछले आठ साल में प्रदूषण में काफी कमी आई है. मैं यह नहीं कहूंगा कि आज आइडियल सिचुएशन है. लेकिन यह रिपोर्ट बताती है कि हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो ठीक है. 2014 के मुकाबले 2023 में 30 प्रतिशत प्रदूषण में कमी आई है. अन्य शहरों और राज्यों में समय के साथ प्रदूषण बढ़ा है. लेकिन दिल्ली के लिए यह राहत भरी खबर है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











