
सुकमा का बडेसेट्टी बना छत्तीसगढ़ का पहला नक्सलमुक्त गांव, विकास के लिए सरकार से मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
AajTak
गृह मंत्री ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही, सुकमा की बडेसेट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गई है.' उन्होंने कहा, 'छिपे हुए नक्सलियों से मेरी अपील है कि मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों.'
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता की खबर आई है. बडेसेट्टी ग्राम पंचायत राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है जिसे अब पूरी तरह से नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है. इस कामयाबी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है.
गृह मंत्री ने नक्सलियों से की सरेंडर करने की अपील
गृह मंत्री ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही, सुकमा की बडेसेट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गई है.'
उन्होंने कहा, 'छिपे हुए नक्सलियों से मेरी अपील है कि मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों. 31 मार्च 2026 से पहले हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं.' अमित शाह ने इसे सरकार की योजनाओं और सुरक्षा बलों की मेहनत का नतीजा बताया है.
11 नक्सलियों ने डाले हथियार
बडेसेट्टी पंचायत में लंबे समय से नक्सलियों का प्रभाव रहा है. लेकिन अब नियद नेल्लानार योजना के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यहां के अंतिम 11 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. इसी के साथ यह पंचायत पूरी तरह नक्सलियों से मुक्त हो गई है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











