
सीरिया: विरासत की सत्ता, 24 साल से शासन और 12 साल से झेल रहे बगावत... जानें कौन हैं बशर अल-असद
AajTak
सीरिया में हालिया उथल-पुथल से राष्ट्रपति बशर अल-असद की सत्ता फिर से खतरे में है. विद्रोही समूह, जिन्हें अमेरिका का समर्थन है, कई अहम क्षेत्रों पर नियंत्रण कर चुके हैं, जिसमें अलेप्पो भी शामिल है. वहीं, असद को रूस का समर्थन मिला है. 2000 से सत्ता में असद ने कई विवादों का सामना किया है और आज भी चुनौतीपूर्ण हालात में शासन कर रहे हैं. अब मानो देश दोबारा गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है.
सीरिया में बीते कुछ दिनों से फिर उथल-पुथल मची है. यहां विद्रोही समूहों ने राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ मानो जंग छेड़ दी है और अब तक देश के कई अहम हिस्से को कब्जा चुके हैं, जिसमें अलेप्पो शहर प्रमुख है. इस बीच अमेरिका-रूस का हस्तक्षेप भी देखा गया है, जहां विद्रोहियों को अमेरिका का समर्थन है तो असद शासन को रूस सपोर्ट कर रहा है.
बशर अल-असद बीते 24 साल से सीरिया पर शासन कर रहे हैं, जिसकी सत्ता उन्हें खानदानी विरासत में मिली थी. अपने राजनीतिक इतिहास में उन्होंने एक लंबा रास्ता तय किया है और अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए कई मोर्चों पर विवादों को निपटाया भी है और विवाद खड़े भी किए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं बशर अल-असद? जिनके दरवाजे पर फिर से खतरा मंडराने लगा है.
यह भी पढ़ें: सीरिया की घरेलू लड़ाई में रूस और तुर्की क्या कर रहे हैं, क्यों ये देश बन चुका ग्लोबल ताकतों का अखाड़ा?
कौन हैं बशर अल-असद?
बशर अल-असद का जन्म सीरिया की राजधानी दमिश्क में 11 सितंबर, 1965 को हुआ था. वह 2000 से सीरिया के राष्ट्रपति हैं. उन्होंने अपने पिता, हाफेज अल-असद की जगह ली, जिन्होंने 1971 से सीरिया पर शासन किया था. असद के राष्ट्रपति बनने पर लोगों में उम्मीद थी कि वह लोकतांत्रिक सुधार और आर्थिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, लेकिन उन्होंने अपने पिता के सत्तावादी तरीकों को ही आगे बढ़ाने पर फोकस किया.
हाफेज अल-असद की मौत 10 जून, 2000 को हुई थी. उनके निधन के कुछ घंटे बाद ही देश के संवैधानिक ढांचे में बदलाव कर असद को राष्ट्रपति बनाने का रास्ता साफ किया गया. मसलन, हाफेज अल-असद के दौर में राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम उम्र 40 थी, जिसे घटाकर 34 कर दिया गया - जो कि उस समय असद की उम्र थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









