
'सीरिया में तुरंत रोकें हिंसा...', UN एजेंसी ने सभी पक्षों से शांति कायम करने की अपील की
AajTak
संयुक्त राष्ट्र OCHA ने सीरिया में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से इसे तत्काल रोकने की अपील की है. हिंसा के कारण मानवाधिकारों का उल्लंघन होने और मानवीय अभियान बाधित होने की घटनाओं को देखते हुए यह अपील जारी की गई है.
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने सीरिया में सभी संबंधित पक्षों से हिंसा को तत्काल रोकने की अपील की है. यह अपील नागरिकों, नागरिक बुनियादी ढांचे और मानवीय अभियानों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का पालन करने के नजरिए से की गई है.
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर एडम अब्देलमुला और सीरिया संकट के लिए क्षेत्रीय मामलों के जानकार रमनाथन बालाकृष्णन ने एक संयुक्त बयान में इस अपील को जारी की.
यह भी पढ़ें: दो दिन में 1000 लोगों की मौत, 450 नागरिकों को तो करीब से गोली मारी... आखिर सीरिया में क्यों हो रहा 'खूनी खेल'
टार्टस और लताकिया प्रांत में हुई हिंसा
बयान के मुताबिक, हाल ही में पश्चिमी सीरिया के क्षेत्र, विशेष रूप से टार्टस और लताकिया प्रांत में हिंसा देखी गई है. इसके चलते मानवीय अभियानों पर बुरा प्रभाव पड़ा है और सीरियाई तटीय क्षेत्रों में मदद भेजने पर भी रोक लगा दी गई है.
16 सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










