
सीरिया में तख्तापलट की कोशिश! कई शहरों पर विद्रोहियों ने किया कब्जा... सत्ता बचा पाएंगे राष्ट्रपति अल-असद?
AajTak
रॉयटर्स के मुताबिक विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने दमिश्क को घेरना शुरू कर दिया है, जबकि सीरियाई सरकारी बलों ने इस बात से इनकार किया है कि वे राजधानी के नज़दीकी इलाकों से हट गए हैं. विद्रोही कमांडर हसन अब्देल गनी ने कहा,
सीरिया में विद्रोहियों का आतंक लगातार जारी है. शनिवार को विद्रोहियों ने कहा कि वे होम्स के प्रमुख शहर के उपनगरों में प्रवेश कर चुके हैं. दरअसल, विद्रोहियों ने सीरिया के कई इलाकों में कब्जा कर लिया है. सीरियाई सरकारी सेनाएं नियंत्रण बनाए रखने और राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के शासन को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं. विद्रोही तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं.
इससे पहले विद्रोही दक्षिणी शहर दारा पर कब्जा कर चुके हैं. यह शहर राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ 2011 में शुरू हुए विद्रोह का जन्मस्थान है. दारा, सीरिया का चौथा बड़ा शहर है जिसे बशर अल-असद सरकार के समर्थन वाली सेना ने विद्रोहियों के हाथों बीते एक हफ्ते दौरान गंवा दिया है.
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने 'व्यवस्थित राजनीतिक परिवर्तन' सुनिश्चित करने के लिए जिनेवा में तत्काल वार्ता का आह्वान किया है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को सीरिया में संघर्ष में शामिल नहीं होना चाहिए.
रॉयटर्स के मुताबिक विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने दमिश्क को घेरना शुरू कर दिया है, जबकि सीरियाई सरकारी बलों ने इस बात से इनकार किया है कि वे राजधानी के नज़दीकी इलाकों से हट गए हैं. विद्रोही कमांडर हसन अब्देल गनी ने कहा, "हमारी सेना ने राजधानी दमिश्क को घेरने का अंतिम चरण शुरू कर दिया है."
राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबरों का खंडन
समाचार एजेंसी एएफपी ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, "दमिश्क के ग्रामीण इलाकों में मौजूद हमारे सशस्त्र बलों के वापस चले जाने का दावा करने वाली खबरों में कोई सच्चाई नहीं है."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








