
सीरिया पर इजरायल ने क्यों किया अब तक का सबसे बड़ा हमला? दमिश्क के सामने नेतन्याहू ने रखी ये डिमांड
AajTak
इजरायल के हमले के बाद, दमिश्क में लोग जबरदस्त धमाकों से डर गए और आसमान में धुएं के गुबार देखे गए. सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये हमले इजरायल ने किए. इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी थी कि दर्दनाक हमले होंगे.
मिडिल ईस्ट में पिछले कुछ साल से कई मोर्चों पर युद्ध छिड़ा हुआ है. इसमें करीब हर मोर्चे पर इजरायल की संलिप्तता नजर आ रही है. अब इजरायल ने सीरिया पर भी हमला करना शुरू कर दिया है. इजरायल (Israel) ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर ज़ोरदार हवाई हमला किया, जिसमें रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया. सोमवार से ही इजरायल सीरिया की इस्लामिक नेतृत्व वाली सरकार की सेना को निशाना बना रहा है.
इजरायल के हमले के बाद, दमिश्क में लोग जबरदस्त धमाकों से डर गए और आसमान में धुएं के गुबार देखे गए. सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये हमले इजरायल ने किए. इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी थी कि दर्दनाक हमले होंगे.
सीरिया पर इजरायल ने क्यों हमला किया?
सीरिया के दक्षिणी शहर स्वेइदा (Suwayda) में स्थानीय सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के लड़ाकों के बीच झड़प की खबरें आई थीं. इसके बाद इजरायल ने सीरियाई बलों को निशाना बनाना शुरू किया. इससे पहले इजरायल ने धमकी दी थी कि अगर सीरियाई सेना दक्षिण सीरिया में ड्रूज़ समुदाय पर हमला करना बंद नहीं करेगी, तो वह सीरियाई सेना को तबाह कर देगा.
दक्षिणी सीरिया के स्वेइदा (Suwayda) शहर में ड्रूज़ लड़ाके और सरकार की सेना के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिसमें अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं. ड्रूज़ लोग एक अलग धर्म मानते हैं, जो इस्लाम से जुड़ा है, और ये सीरिया, लेबनान और इजरायल में रहते हैं. इजरायल के ड्रूज़ लोग भी सीरिया के ड्रूज़ की मदद की मांग कर रहे हैं.
मंगलवार को एक ड्रूज़ धार्मिक नेता ने कहा कि सरकार की सेना उनकी बर्बर तरीके से हत्या कर रही है, जबकि सरकार का कहना है कि हिंसा के पीछे अपराधी गिरोह हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










