
सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाका, इजरायल ने दागी मिसाइल, अब तक 15 की मौत, कई घायल
AajTak
सीरियाई राज्य मीडिया ने रविवार की सुबह दमिश्क में 'आवासीय' इमारतों पर एक इजरायली मिसाइल हमले की रिपोर्ट दी. रिपोर्ट के मुताबिक दमिश्क पर इजरायली हमले में नागरिकों सहित 15 लोगों की मौत हुई है. यह हमला दमिश्क की एक रिहायशी इमारत पर हुआ है.
सीरियाई राज्य मीडिया ने रविवार की सुबह दमिश्क में 'आवासीय' इमारतों पर एक इजरायली मिसाइल हमले की रिपोर्ट दी. रिपोर्ट के मुताबिक दमिश्क पर इजरायली हमले में नागरिकों सहित 15 लोगों की मौत हुई है. यह हमला दमिश्क की एक रिहायशी इमारत पर हुआ है.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह हमले रविवार अलसुबह हुआ. रिपोर्ट्स का दावा है कि इजरायल की मिसाइलों ने दमिश्क के रिहाइशी इलाके को निशाना बनाया है.
शुक्रवार को भी हुआ था हमला
इससे पहले सीरिया में शुक्रवार को एक और हमला हुआ था जिसमें कि करीब 53 लोगों की मौत हो गई. इस हमले के लिए ISIS को जिम्मेदार ठहराया गया. सीरियाई स्टेट मीडिया ने बताया कि ये बीते एक साल में जिहादियों द्वारा किया गया सबसे घातक हमला है.
46 नागरिक और 7 सैनिकों की गई जान
स्टेट टीवी के मुताबिक होम्स के पूर्व रेगिस्तान में अल-सोखना शहर के साउथ-वेस्ट में ISIS के आतंकवादियों के हमले में 53 लोगों की मौत हो गई. पालमायरा अस्पताल के निदेशक वालिद ऑडी ने कहा कि मारे गए लोगों में 46 नागरिक और सात सैनिक थे. वालिद ऑडी ने सरकार समर्थक रेडियो स्टेशन को बताया कि दर्जनों लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद शवों को अस्पताल लाया गया था. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी शुक्रवार को हमले की सूचना दी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








